Accept Young Challenge for Change, Suggest Government to Innovation : Chief Minister Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा चैलेंज फोर चेंज स्वीकार करें, सरकार को नवाचार सुझाएं : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2017 7:36 PM (IST)
युवा चैलेंज फोर चेंज स्वीकार करें, सरकार को नवाचार सुझाएं : मुख्यमंत्री
प्रथम सत्र में परिषद के सदस्य प्रो. अशोक झुनझुनवाला ने प्रदेश में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के सुधार तथा सुझाव विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रमुख शासन सचिव कृषि नीलकमल दरबारी तथा शासन सचिव पशुपालन अजिताभ शर्मा ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने चिकित्सा, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एनसी गोयल ने पर्यटन, अति. मुख्य सचिव उद्योग राजीव स्वरूप ने औद्योगिक विकास तथा इस क्षेत्र में हुए नीतिगत बदलावों, शासन सचिव शिक्षा नरेशपाल गंगवार ने स्कूली शिक्षा के नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिए। प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के तहत फीडर मैनेजमेंट एवं छीजत कम करने के लिए उठाए गए कदमों और उनके सकारात्मक परिणामों की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास मुकेश शर्मा ने रेवेन्यू रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन, मुख्यमंत्री जन आवास योजना एवं शहरी गरीबों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement