Abu Sayyaf beheads German hostage in Philippines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकी संगठन अबू सय्याफ ने जर्मन नागरिक का सिर कलम किया

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 11:10 AM (IST)
आतंकी संगठन अबू सय्याफ ने जर्मन नागरिक का सिर कलम किया
मनीला। फिलीपींस में आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ ने बंधक बनाए गए जर्मनी के नागरिक जर्गेन कैंटनर का सिर कलम कर दिया। फिलीपींस पुलिस का कहना है कि उसकी रिहाई के लिए वार्ता की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद उसका सिर कलम किया गया है। फिलीपींस नेशनल पुलिस प्रमुख रोनाल्ड बाटो डेला रोजा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कैंटनर का जामबोगना में सिर कलम किया गया। अबू सय्याफ इससे पहले भी अप्रैल और जून 2016 के बीच में कनाडा के नागरिकों जॉन रिड्स्डेल और रॉबर्ट हॉल का सिर कलम कर चुका है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement