Abhivyakti Club Organizes Just a Minute Competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिव्यक्ति क्लब ने आयोजित की ‘जस्ट ए मिनट’ प्रतियोगिता

khaskhabar.com: बुधवार, 09 सितम्बर 2026 4:54 PM (IST)
अभिव्यक्ति क्लब ने आयोजित की ‘जस्ट ए मिनट’ प्रतियोगिता
जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के अभिव्यक्ति क्लब (हिंदी एवं अंग्रेज़ी) द्वारा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में ’जस्ट ए मिनट’ (JAM) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अभिव्यक्ति और कौशल का महत्व बताते हुए सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- वालिनी ओझा, बीसीए सेमेस्टर प्रथम, द्वितीय पुरस्कार- जानवी बगोरिया, बीबीए सेमेस्टर प्रथम और वृतिका, बी.एस.सी. बायोलॉजी सेमेस्टर पंचम, तृतीय पुरस्कार- टिया कुमारी, बी.ए. सेमेस्टर प्रथम और हर्षिका शर्मा- बी.ए. ऑनर्स को मिला। प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने दिए गए विषय पर एक मिनट के भीतर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का निर्णयन डॉ. टीना सिंह एवं ऋषिता शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का विभिन्न मानदंडों पर मूल्यांकन किया तथा उनके प्रयासों और उत्साह की सराहना की। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। प्रतियोगिता ने छात्राओं को झिझक दूर करने तथा प्रभावी सार्वजनिक भाषण और संचार कौशल विकसित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement