AAP Rajyasabha Nomination, Kapil Mishra will elections contest kalawati koli -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा टिकट को लेकर ‘आप’ में कलह, कलावती को चुनाव लड़ाएंगे कपिल मिश्रा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 10:50 AM (IST)
राज्यसभा टिकट को लेकर ‘आप’ में कलह, कलावती को चुनाव लड़ाएंगे कपिल मिश्रा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में राज्यसभा टिकट के बंटवारे के बाद पार्टी में अविश्वास बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास की नाराजगी की खबरें है, तो दूसरी ओर अब पार्टी की दिवंगत कार्यकर्ता संतोष कोली की मां कलावती कोली भी राज्यसभा के लिए मैदान में उतर आई हैं। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मिश्रा ने ट्वीट किया शहीद संतोष कोली की मां कलावती कोली शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर अपने नॉमिनेशन के लिए समर्थन मांगने जाएंगी। मिश्रा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, कलावती कोली ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों से समर्थन के लिए अपील की है। कलावती अरविंद केजरीवाल से मिलकर हर विधायक को निजी तौर पर समर्थन के लिए फोन करेगी। इससे पहले कपिल मिश्रा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कलावती कोली और सुशील गुप्ता की तस्वीर लगाकर पूछा कि इनमें किसको राज्यसभा जाना चाहिए? उन्होंने आप की पीएसी और सभी विधायकों से अपील करते हुए कलावती कोली के लिए समर्थन मांगा। कपिल ने कहा कि कलावती कोली के पास एक सिर्फ एक कमी है, उनके पास पैसा नहीं है। गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा था कि शहीद संतोष कोली की मां को याद रखिए, अरविंद केजरीवाल ने कई सालों तक इनका नमक खाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement