भरतपुर। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष शर्मा रविवार को भरतपुर पहुंचे। उनके साथ पार्टी के संसदीय सचिव व राजस्थान प्रभारी नितिन त्यागी भी थे। शर्मा का शहर के सारस चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आशुतोष ने कहा कि वे राज्य में आप के संगठन को मजबूत करने के लिए दौरा कर रहें है। शर्मा आगरा से भरतपुर होकर करौली जा रहें थे।