Advertisement
आप नेताओं को पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश, भाजपा कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता शुक्रवार को सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।गोपाल राय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि उनके व कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के कारण यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में भाजपा कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


