Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आप का कैंडल मार्च; छात्रों के संघर्ष को बताया लोकतंत्र की बड़ी जीत: विजयपाल सिंह

कैंडल मार्च की अध्यक्षता काउंसलर जसबीर सिंह लाडी ने की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रधान विजयपाल सिंह, गुरप्रीत कौर जी, ललित मोहन जी, मेघा जी और तुषार जी सहित पार्टी के पार्षद, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जसबीर सिंह लाडी ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को लाठियों के बल पर दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब दमन से नहीं, बल्कि संवाद और जवाबदेही से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च छात्रों के संघर्ष और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
विजयपाल सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और उनकी बुलंद आवाज़ की बड़ी जीत है। जिस तरह छात्रों ने अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाई, उसने यह साबित कर दिया कि सत्ता चाहे कितनी भी ताकतवर हो, जनता और युवाओं की आवाज़ को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अब सरकार को छात्रों की मांगों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए।
कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर छात्रों के संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त की और शिक्षा पर वार नहीं, संवाद चाहिए, छात्रों की आवाज़ लोकतंत्र की आवाज़, छात्र संघर्ष ज़िंदाबाद और लोकतंत्र ज़िंदाबाद के नारे लगाए। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के राज्य मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने कहा, तानाशाह सरकार को आखिरकार जेन-ज़ी के सामने झुकना ही पड़ा।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जेन-ज़ी के संघर्ष, साहस और लोकतांत्रिक ताकत की बहुत बड़ी जीत है। जिस जेन-ज़ी को दबाने और डराने की कोशिश की गई, उसी जेन-ज़ी ने अपनी आवाज़ बुलंद करके सत्ता को जवाब देने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उस अहंकार की हार है जो समझता था कि सत्ता के बल पर युवाओं की आवाज़ दबाई जा सकती है। जेन-ज़ी ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ किसी भी सत्ता के अहंकार से बड़ी होती है। तानाशाही चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, जब युवा अपने अधिकारों के लिए खड़े होते हैं तो सत्ता को झुकना ही पड़ता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


