AAP have complained to Election Commission about EVM tampering-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

EVM छेड़छाड़ पर AAP ने आयोग से की शिकायत

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 10:59 PM (IST)
EVM छेड़छाड़ पर AAP ने आयोग से की शिकायत
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव में ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर सोमवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की और मांग की कि वीवीपीएटी मशीनों द्वारा निकले स्लिप्स के साथ चुनाव परिणाम का मिलान किया जाए। आप नेता राघव चड्ढा ने निर्वाचन अधिकारियों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि बूथ स्तर पर मतदान के तरीकों का पार्टी द्वारा किया गया प्रारंभिक विश्लेषण यह दर्शाता है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ हुई है। चड्ढा ने कहा, ऐसे कई बूथ रहे हैं, जहां पार्टी को मिले मतों की संख्या उस इलाके में आप समर्थकों की संख्या से भी बहुत कम है। वे समर्थक अदालत में इस कथ्य के साथ हलफनामा दायर करने के लिए तैयार हैं कि उन्होंने आप को वोट दिया था। आप नेता ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई, लिहाजा यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लोगों का चुनावी प्रक्रिया से भरोसा उठ रहा है। चड्ढा ने कहा, चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा फिर से कायम करने के लिए हम मांग करते हैं कि पंजाब में जहां भी वीवीपीएटी (वोटर-वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनें इस्तेमाल की गई हैं, उन बूथों के चुनाव परिणामों का ईवीएम द्वारा निकली पर्चियों के साथ मिलान कराया जाए। चड्ढा ने कहा कि पश्चिम में कई विकसित देशों ने चुनाव में ईवीएम मशीनों को त्याग दिया है और मतपत्रों को अपना लिया है, क्योंकि वे मानते हैं कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव है। उन्होंने कहा, हमें आशा है कि निर्वाचन आयोग इस मामले को संज्ञान में लेगा और हमारे आवेदन पर समुचित जवाब देगा। पंजाब विधानसभा चुनाव में 38.4 प्रतिशत वोटों के साथ हुई कांग्रेस की जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके कारण आप का 20-25 प्रतिशत वोट शिअद-भाजपा गठबंधन को स्थानांतरित हो गया, जिसे 30.5 प्रतिशत वोट मिले थे। आप को कुल 23.5 प्रतिशत वोट मिले थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement