चड्ढा ने कहा कि आप को चंदा देने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है और
इसीलिए पार्टी ने अपनी वेबसाइट से चंदा देने वालों का ब्योरा हटा दिया है।
आप नेता ने कांग्रेस और भाजपा के अध्यक्षों को अपनी-अपनी पार्टियों को
मिलने वाले चंदों का ब्योरा जंतर-मंतर पर आप पार्टी के साथ सार्वजनिक करने
की चुनौती भी दे डाली।
चड्ढा ने कहा,लोगों को फैसला करने दीजिए कि कौन सी पार्टी बिना काले धन के
बगैर चुनाव लडती है और कौन सी पार्टी चुनाव लडने में काले धन का इस्तेमाल
करती है। चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को मिलने वाला 70 से 80 फीसदी
चंदा नकद में अज्ञात स्त्रोतों से मिलता है, जबकि आप पार्टी को अधिकांश
चंदा बैंकों के जरिए मिलता है।
(आईएएनएस)