Aam Aadmi Partys mayoral candidate Shaili Oberoi approached the Supreme Court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी की मेयर पद उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2023 4:20 PM (IST)
आम आदमी पार्टी की मेयर पद उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी की मेयर पद उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने एमसीडी में मेयर चुनाव को समय से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। शैली ओबरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समय से दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव कराने की मांग की है। 6 जनवरी और 24 जनवरी को भी हंगामे के चलते सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया और दिल्ली को नया मेयर नहीं अभी तक नहीं मिल पाया। गौरतलब है कि एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 6 जनवरी सिविक सेंटर में था। लेकिन 6 जनवरी को एमसीडी सदन में जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्य शर्मा ने शपथ ग्रहण की और उसके बाद उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारे लगने लगे और फिर बीजेपी के पार्षदों की ओर से भी नारे लगने लगे और देखते ही देखते यह नारेबाजी हंगामा, मारपीट में तब्दील हो गया। उस वक्त एमसीडी सदन को स्थगित कर दिया गया था। फिर 24 जनवरी को एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव की तारीख तय हुई, 24 जनवरी को एमसीडी मेयर चुनाव में सबसे पहले नंबर पर मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। फिर चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाई गई। जब चुने हुए सभी पार्षदों की शपथ पूर्ण हो गई। उसके बाद कुछ मिनट के ब्रेक के बाद फिर से एमसीडी का सदन शुरू हुआ। फिर एमसीडी सदन में मेयर चुनाव के लिए पार्षद वोट करने ही वाले थे कि उससे पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। एमसीडी सदन को पीठासीन अधिकारी ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
एमसीडी के सदन के बार-बार स्थगित होने से और एमसीडी मेयर चुनाव के पूर्ण न होने पर नाराज आम आदमी पार्टी मेयर पद उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शैली ओबरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तय समय में मेयर का चुनाव कराने की मांग की है।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली बीजेपी के बीच डेढ़ माह से ज्यादा समय से मेयर चुनाव को लेकर अनबन चल रही है। दिल्ली एमसीडी में बीजेपी के 104 पार्षद जीतकर एमसीडी पहुंचे हैं। वहीं दिल्ली एमसीडी में 134 पार्षद आम आदमी पार्टी के जीते हैं। 9 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय पार्षद जीतकर एमसीडी पहुंचे हैं। कुल 250 सीटों पर दिल्ली एमसीडी का चुनाव हुआ था। चुनाव तो सकुशल संपन्न हो गया। और चुनाव परिणाम भी घोषित हुए डेढ़ माह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन दिल्लीवासी अभी नए मेयर की आस में है, दिल्ली वासियों को अभी अपना नया मेयर नहीं मिला है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement