A speeding bus collided with a bus on Rohtak Road, injuring four people, including a woman; driver arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोहतक रोड पर तेज रफ्तार बस की टक्कर, महिला सहित 4 लोग घायल; चालक गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जून 2026 2:16 PM (IST)
रोहतक रोड पर तेज रफ्तार बस की टक्कर, महिला सहित 4 लोग घायल; चालक गिरफ्तार
नई दिल्ली । पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक क्लस्टर बस ने एक महिला सहित चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को लगभग शाम 6 बजे 50 साल की निर्मला देवी (50 वर्ष) अपने तीन परिजनों के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान राजघाट की ओर से आ रही रूट नंबर 954 की क्लस्टर बस ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से निर्मला देवी और उनके परिजन सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई थी। घायलों को पहले श्री बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया गया।
घटना में निर्मला देवी के साथ उनकी परिचित निशा (23 वर्ष), निवासी मदीपुर जे.जे. कॉलोनी, दिल्ली और दो नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और बस को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में ले लिया। इस मामले में बीएनएस के तहत पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
आरोपी चालक की पहचान इरशाद अली (28 वर्ष), पुत्र शमशाद अली, निवासी मीर विहार, मदनपुर डबास, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल परिजनों को मेडिकल जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement