A new city will be developed along with the MP and KGP Express Highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एम.पी और के.जी.पी एक्सप्रेस हाईवे के साथ एक नया शहर विकसित किया जाएगा

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 7:03 PM (IST)
एम.पी और के.जी.पी एक्सप्रेस हाईवे के साथ एक नया शहर विकसित किया जाएगा
चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि पलवल के पास के.एम.पी और के .जी.पी एक्सप्रेस हाईवे के साथ एक नया शहर विकसित किया जाएगा। यह शहर हरियाणा के इन एक्सप्रेस हाईवे के साथ उस पंचग्राम का हिस्सा होगा जिसमें पांच नए शहर विकसित करने का प्रस्ताव है। गोयल ने यह जानकारी आज हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के प्रश्न काल के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि जो नया शहर पलवल के पास के.एम.पी और के .जी.पी एक्सप्रेस हाईवे के साथ विकसित किया जाएगा वह औद्योगिक,वाणिज्य और आवासीय विकास पर केंद्रित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement