Advertisement
यूपी के एक शख्स ने फिल्मी अंदाज में की अपनी बेटी की हत्या

अमित शुक्ला ने पुलिस को बताया कि मौरानीपुर से लौटने के बाद उसने खुशी को बिस्तर के नीचे पड़ा पाया। वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी झांसी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार खुशी का गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसकी पसलियां भी टूटी हुई मिली हैं।
पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि खुशी के 42 वर्षीय सौतेली मां आकांक्षा के साथ संबंध तनावपूर्ण थे, जिसको पहले पति से उसी उम्र की एक बेटी थी।
एसएसपी ने कहा कि आगे की जांच में उसके पिता अमित की सच्चाई सामने आ गई। निरंतर पूछताछ पर, उसने सरेंडर कर दिया और उसने अपनी दूसरी पत्नी के बढ़ते दबाव के कारण अपनी ही बेटी को मारने की बात स्वीकार की, जो खुशी के साथ नहीं रहना चाहती थी। अमित ने हत्या की योजना बनाई थी और पत्नी आकांशा और उसकी बेटी को कालपी भेज दिया था।
आरोपी ने कहा कि उसने बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' से आइडिया लेकर अपनी बेटी की हत्या की और पुलिस जांच को गुमराह करने के लिए बहाना बनाया।
उसने कहा कि उसने पहले खुशी की पिटाई की, उसकी छाती पर बैठकर उसकी पसलियां तोड़ दीं और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर वह मौरानीपुर गया और कई लोगों से मिलकर एक बहाना बनाया कि वह पूरे दिन वहीं रहा।
एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी अमित और उनकी दूसरी पत्नी आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के अलावा धारा 120 बी लगाई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


