A child died after drowning in the water filled in Bourangi.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बौरंगी में भरे पानी डूबने से बच्चे की हुई मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 22 सितम्बर 2025 8:14 PM (IST)
बौरंगी में भरे पानी डूबने से बच्चे की हुई मौत
टोंक। निवाई में रक्तांचल पहाड़ के पीछे स्थित बौरंगी में भरे पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी कि प्रिंस सैनी पुत्र टीकम सैनी उर्फ बबलू निवासी पहाड़ी चुंगी नाका रविवार को ट्यूशन पढक़र करीब 3 बजे आया और बस्ता रखकर घर से चला गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की। आसपास ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बच्चे की तलाश में लग गई और आसपास लगे हुए सीसी टीवी कैमरों को चेक किया तो वह 4 बजे तक मोहल्ले में ही दिखाई दिया। सोमवार की सुबह पानी के किनारे चप्पलें व कपड़े पड़े हुए देखकर लोगों ने परिवारजनों को सूचित किया। सूचना पर पुलिस व परिवारजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलवाया। एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पानी में तलाशी की। एसडीआरएफ टीम प्रभारी मुनेश कुमार के नेतृत्व में बालक के शव को रेस्क्यू कर किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement