A bag containing one lakh rupees was stolen from a parked car; police began an investigation.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 4:44 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

खड़ी कार से एक लाख रुपए का बैग पार, पुलिस ने शुरू की जांच

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 12:10 PM (IST)
खड़ी कार से एक लाख रुपए का बैग पार, पुलिस ने शुरू की जांच
दौसा। खादी भंडार रोड पर सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी कार से एक लाख रुपए से भरा बैग गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। जानकारी के अनुसार, कमलेश शर्मा नामक व्यक्ति ने अपनी कार खादी भंडार रोड पर खड़ी की थी। कार में एक बैग रखा हुआ था, जिसमें करीब एक लाख रुपए नकद थे। कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि बैग कार से गायब है। सूचना मिलने पर कोतवाल हनुमान सहाय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पीड़ित की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement