Bhiwandi: Fire in 4 storey building controlled, 60 escaped, still several stranded -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भिवंडी: 4 मंजिला इमारत में लगी आग

khaskhabar.com:
भिवंडी: 4 मंजिला इमारत में लगी आग
मुंबई। ठाणे जिले में भिवंडी के कासिमपुर इलाके एक चार मंजिला इमारत में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस रिहायशी इमारत में 150 से ज्यादा लोग फंसे हुए थे, जिनमें से लगभग 60 को बाहर निकाल लिया गया है। ताजा समाचारों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 12 गाडियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  इमारत में अब भी लगभग 40-50 लोगों के फंसे होने की सूचना है। फायर ब्रिगेड के अधकिारी ने कहा कि जल्द ही बाकी लोगों को भी इमारत से बाहर निकाल लिया जाएगा। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग इस इमारत के निचले हिस्से में लगी। आग लगने के कारण इमारत की ऊपरी मंजिलों पर 150 से ज्यादा लोग फंस गए। कुछ लोग खुद सीढियों के सहारे उतरने में कामयाब हो गए। बाकी लोगों को निकालने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगे हुए हैं। इस इमारत के नीचे वाले फ्लोर में लूम फैक्ट्री है। आग इसी फैक्ट्री में लगी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement