Advertisement
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ठगी करने वाले 86 युवक युवती गिरफ्तार

पकड़े गए लोगो से पता चला है कि ये लोग गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसे लेते थे। विसीडियल सॉफ्टवेयर और एक्स लाईट/आईबीम डायलर का इस्तेमाल कर ठगी किया करते थे।
कॉल सेंटर में काम करने वाले 86 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक इसमें 46 युवक और 38 युवती शामिल हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। इनके अधिकांश टारगेट विदेशी लोग थे जिनके साथ लाखों की ठगी करते थे। अब तक कई करोड़ की ठगी की बात क़बूली जा चुकी है।
यहां काम करने वाले ज्यादातर मणिपुर और नागालैंड के कर्मचारी थे जिनको गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 150 कंप्यूटर सेट, 13 मोबाइल, 1 बड़ा सर्वर, 20 लाख कैश, 42 प्रिंटर और 1 लग्जरी कार बरामद की गई है।
पुलिस ने 420, 120 B और 66 आईटी एक्ट मुकदमा दर्ज किया है। ये विदेशी नागरिकों से लाखों रुपए प्रतिदिन की धोखाधड़ी किया करते थे।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


