सतना। एमपी के सतना जिले में आठ बच्चों ने अपनी कडी मेहनत के दम पर
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। बच्चों ने यह सफलता
डांस स्केटिंग प्रतियोगिता जीतकर अर्जित की है।
दरअसल, इन बच्चों ने
कर्नाटक के बेलगाम में हुई डांस स्केटिंग प्रतियोगिता में ये सफलता हासिल
की है। पूरे मध्यप्रदेश में सिर्फ इन्हीं आठ बच्चों को नाम गिनीज बुक ऑफ़
वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
इनमें वैभव अग्रवाल, विशेषता
सिंह, प्रांचल कसेरा, आशुतोष भरद्वाज, देव बधवानी, सूर्यांश सिंह, ओम
गुप्ता, कार्तिक सोनी शामिल हैं। कोच वैभव अग्रवाल ने बताया कि, पिछले कई
सालों से कम संसाधन के बावजूद अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर इन बच्चों
ने ये सफलता हासिल की है।