8 killed in Manila fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनीला में लगी आग, 8 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 02 मई 2022 4:47 PM (IST)
मनीला में लगी आग, 8 की मौत
मनीला । मनीला में राज्य विश्वविद्यालय परिसर के एक रिहायशी इलाके में सोमवार को आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो ऑफ फायर प्रोटेक्शन के अधिकारियों का हवाला देते हुए, स्थानीय रेडियो डीजेडबीबी ने कहा कि पीड़ित अपने घरों में फंस गए थे, जब सुबह करीब 5 बजे क्वेजोन सिटी उपनगर में फिलीपींस विश्वविद्यालय परिसर के अंदर आग लग गई। एक घर में बच्चों सहित 6 पीड़ित पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार, आग में लगभग 80 घर जल गए और लगभग 250 परिवार प्रभावित हुए।
भीषण आग से बचने के लिए अपने जलते घरों से बाहर कूदने के बाद कुछ निवासी घायल हो गए।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों पर ब्यूरो ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, कम्युनिटी में कई घर हल्के मटेरियल से बने थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement