दिल्ली विधानसभा चुनाव में 75 हजार जवानों की होगी नजर, धर-पकड़ अभियान हुआ तेज
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2020 10:16 AM (IST)
रोहिणी जिले के एडिशनल पुलिस
कमिश्नर के मुताबिक, "चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कई लाख की
अवैध शराब पकड़ी गई है। जिले की सीमाओं पर 27 पिकेट लगाई गई हैं। दिन-रात
पिकेट का पुलिस को बहुत फायदा मिला है। इसी का नतीजा है कि अभी तक 122
मामले एक्साइज एक्ट में दर्ज किए हैं। इन मामलों में 118 लोग गिरफ्तार हुए।
शराब तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 15 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। 50
हजार से ज्यादा शराब की बोतलें-पव्वे पकड़े गए हैं। यह सब चुनाव में
गड़बड़ी की आशंका उत्पन्न कर सकते थे।"
दिल्ली पुलिस मुख्यालय
प्रवक्ता के मुताबिक, "मतदान वाले दिन राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोसी राज्यों
की पुलिस के समन्वयन से सीमांत क्षेत्रों की विशेष निगरानी होगी। शांति
पूर्ण चुनाव के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों से अब तक करीब एक लाख लीटर
अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। जबकि करीब आठ कुंतल नशीली और प्रतिबंधित
दवायें जब्त की गई हैं। जब्त अवैध हथियारों की संख्या भी काफी बड़ी है।" (आईएएनएस)