Advertisement
मोतिहारी शहर के विकास के लिए दिए गए 700 करोड़ रुपए : जीवेश मिश्रा

उन्होंने सांसद राधामोहन सिंह के साथ मैप के माध्यम से होने वाले कार्यों की जानकारी ली। मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसी का नतीजा है कि आज केंद्र की सरकार ने इतना बड़ा सहयोग मोतिहारी को दिया है।
इससे पहले मंत्री जीवेश मिश्रा ने समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में नगर निगम सहित नगर निकायों की अन्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है, उन योजनाओं को समय से शुरू करें तथा निर्धारित समयावधि के अंदर इसे पूर्ण करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि विभाग में रोडमैप बना हुआ है और सभी लंबित योजनाओं का नियमित आधार पर फॉलो अप किया जा रहा है। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षा की गई, जिसमें बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कुल 84 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति अभी तक प्राप्त हुई है, जिसमें 49 योजनाओं की निविदा निकाली जा चुकी है और 35 योजनाओं की निविदा प्रक्रियाधीन है।
सभी 9 नगर निकायों से प्राप्त योजनाओं का टेंडर कर दिया गया है। इस पर मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को टाइमलाइन में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


