Advertisement
दिल्ली जल बोर्ड में 700 संविदा कर्मचारियों को किया गया नियमित, सीएम केजरीवाल ने सौंपा सर्टिफिकेट

इसके अलावा सीएम ने दिल्ली की शिक्षा के बारे में जानकारी साझा की, सीएम के मुताबिक, दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति आई। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने जो भी किए, वो हमने नहीं किए, वो तो इन सरकारी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने ही किया है। वहीं सरकारी अस्पताल को भी शानदार सरकारी डॉक्टरों और नर्सों ने ही किया है।
दिल्ली जल बोर्ड ने जिन 700 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया है, उसमें दैनिक वेतन भोगी और करूणा मूलक आधार पर नियुक्त किए गए कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी नियमित कर्मचारियों को अब से चिकित्सा सुविधाएं, सरकारी आवास, छुट्टी के लाभ और ग्रैच्युटी, एनपीएस और एलटीसी (यात्रा सुविधा) जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
साथ ही, इन्हें 2019 से एरियर्स मिल सकेगा। सभी का वेतन लगभग दोगुना हो जाएगा। सभी को डीए की सुविधा मिलेगी। वार्षिक वेतन वृद्धि, बच्चों की शिक्षा भत्ता, पितृत्व अवकाश, मातृत्व अवकाश आदि सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


