7 year sentence to wife murderer in lakhimpur khiri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दहेज की खातिर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 7 साल की जैल

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 7:54 PM (IST)
दहेज की खातिर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 7 साल की जैल
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए सात साल कारावास की सजा सुनाई। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने बताया कि अश्वनी कुमार ने अपनी बहन मोनिका का विवाह वर्ष 2009 में शहर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी उदयभान के साथ किया था। मोनिका को ससुराल वालों ने तेजाब पिला दिया था, जिससे 17 अगस्त, 2010 को मोनिका की मौत हो गई थी। अश्वनी कुमार ने पति उदयभान, सास सरला, ससुर द्वारिका, देवर उत्कर्ष और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। न्यायालय में अभियोजन ने वादी अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार राकेश मौर्य, सीओ बसंतलाल और डॉ. ए.के. चौधरी के बयान दर्ज कराए, जिसके आधार पर न्यायालय ने पति उदयभान को दहेज हत्या के मामले में सजा सुनाई।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement