6 people arrested for betting on IPL match in ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईपील मैच पर सट्टा लगाते किया 6 लोगों को गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 4:43 PM (IST)
आईपील मैच पर सट्टा लगाते किया 6 लोगों को गिरफ्तार
गाजियाबाद। पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले 6 सटोरियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से नगदी कार बाइक और मोबाईल बरामद किये है। पकड़े गए 6 में से पांच सटोरिये नॉएडा के एक ही गांव के है और आपस में दोस्त और रिश्तेदार है। पुलिस की अब तक की जाँच में कोई क्रिकेटर का नाम सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस इस संभावना से इंकार नहीं कर रही है और जाँच में जुटी है की क्या कोई क्रिकेटर इसमें शामिल है ,गेंग का लीडर बीकॉम पास है । पुलिस गिरफ्त में खड़े ये है नॉएडा के गांव सोरखा के रहने वाले रमेश , श्याम , रोहित, बोबी , विकास और दिल्ली निवासी बोबी। पुलिस ने इन सब को आईपीएल मैच पर सट्टा लगते हुए गाजियाबाद के सिनेमा हाल के खाली पड़े अहाते से पकड़े है। पुलिस के मुताबिक इस गैंग का लीडर रमेश बीकॉम है। और बॉबी दिल्ली के बड़े बुकी का पेसे लेने वाला एजेंट है जो पैसे लेने आया था। पुलिस के मुताबिक इस गैंग के पांचों लोग नोएडा के है और जल्द पैसे बनाने के लिए आईपीएल पर सट्टा लगवाने का काम करते थे। पुलिस की जाँच में ये भी सामने आया है की पांचों एक ही गांव के है और आपस में दोस्त और रिश्तेदार है। ये सभी दिल्ली के बड़े बुकी के लिए काम करते है। पुलिस को पता चला है की दिल्ली से ये सारे गैंग संचालित होते। यानि जितने भी गैंग चल रहे है वो सब दिल्ली के बड़े बुकी से सम्पर्क में रहते है। दिल्ली का एक बड़ा बुकी इने संचालित करता है। इन सभी को कमीशन के बेसिस पर रखा जाता। इसके आलावा ये लोग आपस में पैसे के लेनदेन के लिए भी हर बार अलग शख्स को भेजते थे। इसके आलावा आपस में बात करने के लिए जल्द ही मोबाईल और नंबर बदल देते थे । हांलाकि पुलिस अभी इस बात को मान रही है की जाँच में अब तक सामने आया है की मैच खेल रहा कोई भी क्रिकेटर इन गैंग के साथ शामिल नहीं है। हांलाकि पुलिस अभी इस बात की जाँच कर रही है।
गाजियाबाद में इस तरह के दो गैंग पकडे गए है। एक जानकारी के मुताबिक अकेले गाजियाबाद में 30 से 40 इस तरह गैंग चल रहे है। इस गैंग के अकेले कारोबार आईपीएल मैचों में अरबो में होता है। अब देखना होगा की इन छोटी मछलियों के साथ पुलिस उस दिल्ली के बड़े मगरमच्छ को कब तक पकड़ पाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement