6 Opposition MPs Suspended From Lok Sabha for 5 Days for Creating Ruckus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा में स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 6 कांग्रेसी सांसद सस्पेंड 

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 3:15 PM (IST)
लोकसभा में स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 6 कांग्रेसी सांसद सस्पेंड 
नई। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज कांग्रेस ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया। मॉब लिंचिंग और किसानों के मुद्दे को लेकर हंगामा करने के दौरान कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पर कागज के टुकडे फेंके। इससे नाराज होकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि आपकी ये हरकत पूरा देश देख रहा है। वहीं सुमित्रा महाजन की ओर कागज उछालने वाले 6 कांग्रेस सांसदों को सस्पेंड कर दिया है। स्पीकर ने गौरव गोगोई, के सुरेश, अधीर रंजन, रंजीत रंजन और सुष्मिता देव को 5 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। अनंत कुमार ने कांग्रेस सांसदों की इस हरकत को शर्मनाक बताया । कांग्रेस सांसद लगातार लोकसभा में हंगामा करते रहे। इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी सदन में मौजूद रहे। कांग्रेस सांसदों के इस बर्ताव से स्पीकर सुमित्रा महाजन ने नाराज होते हुए कहा कि देखना चाहती हूं कि सांसद कितनी अनुशासन हीनता कर सकते हैं, देश भी इनके बर्ताव को देख रहा है।
मल्लिकार्जुन ने उठाया गोरक्षा के नाम पर हिंसा का मामला:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement