5000 farmers will be given distribution certificate in Jhansi on September 9 said Jhansi DM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

9 सितम्बर को झांसी में 5 हजार किसानों को वितरण होंगे प्रमाण पत्र- झांसी डीएम

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2017 6:11 PM (IST)
9 सितम्बर को झांसी में 5 हजार किसानों को वितरण होंगे प्रमाण पत्र- झांसी डीएम
झांसी। जीआईसी मैदान में 9 सितम्बर को प्रभारी मंत्री फसली ऋण मोचन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यह जानकारी आज झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए बताई। झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से मुलाकात की। जहां उन्होंने बताया कि फसली ऋण मोचन प्रक्रिया के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र वितरण होना है। प्रमाण पत्र वितरण करने का कार्यक्रम में झांसी के जीआईसी मैदान किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। 9 सितम्बर को प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह झांसी आकर 5 हजार किसानों को प्रमाण पत्र वितरण करेंगें। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1 लाख 9 हजार किसान चिह्नित किये गये हैं। जिन्हें तीन चरणों में योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जायेगा। प्रथम चरण में जिन किसानों ने आधार कार्ड लिंक कराया है उन्हें वरीयता दी गई है। प्रथम चरण के लिए 11 हजार किसानों को चिह्नित किया गया है। जिसमें 5 हजार किसानों को कल प्रमाण पत्र दिये जाएगें। शेष 6 हजार किसानों को तसीलवार वितरण कराए जायेंगें। शासन की योजना का किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए हर सम्भव लाभ प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement