Advertisement
आपातकाल के पूरे हुए 50 साल, लोकतंत्र और संविधान की हुई थी हत्या : भाजपा

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज लोकतंत्र का काला दिवस है। कांग्रेस ने इस देश में इमरजेंसी लगाई थी, जिसे देशवासी कभी भी नहीं भूल सकते। कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने इमरजेंसी लगाई थी और लोगों को जेल में डाल दिया गया था। कांग्रेस आज भी झूठ और भ्रम फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।
दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 25 जून देश के इतिहास में लोकतंत्र का सबसे काला दिन है। हमें इस दिन को हमेशा याद रखते हुए अतीत से सीखना होगा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर झूठ फैलाया। देश की जनता ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर कांग्रेस को जवाब दे दिया। भाजपा आज सभी सेनानी, जिन्होंने आपातकाल के दौरान यातना सही, जेल गए, उनके परिवार के प्रति सम्मान प्रकट कर रही है।
गौरतलब है कि 25 जून 1975 को कांग्रेस के शासन काल में देश में इमरजेंसी लागू की गई थी। 21 महीने के लिए आपातकाल लगाया गया था, जो 21 मार्च 1977 को खत्म हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से इमरजेंसी लागू करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


