50-year-old woman gang raped, killed in Amaravati Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंध्रप्रदेश में 50 वर्षीय विधवा महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 दिसम्बर 2019 7:17 PM (IST)
आंध्रप्रदेश में 50 वर्षीय विधवा महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
पीड़ित महिला के पति और बेटे दोनों का निधन हो चुका है और उसकी बेटी हैदराबाद में रहती है। यह घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके में पशु चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या करने जैसी वीभत्स घटना के बाद सामने आई है। 27 नवंबर की रात को चार ट्रक ड्राइवरों और क्लीनर ने मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं।
इस बीच आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री एम. सुचरिता ने गुंटूर जिले के सभी महिला पुलिस स्टेशन का औचक दौरा किया। कुछ महिलाओं ने उनसे शिकायत की कि पुलिस उनकी शिकायतों का ठीक से जवाब नहीं दे रही है।
मंत्री ने इस बारे में चिंता व्यक्त की और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध जारी हैं। उन्होंने कहा कि लोग निर्भया और दिशा के मामलों को लेकर गुस्से में हैं। उन्होंने पुलिस को सतर्क रहने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल लोगों से सख्ती से निपटने को कहा।
(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement