Advertisement
जम्मू-कश्मीर के सांबा में कुएं से मिले 49 जिंदा कारतूस, जांच शुरू

इस बीच 24 जुलाई को भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। जबकि गोलीबारी में एक जवान के भी घायल होने की खबर है।
सेना ने अपने एक्स हैंडल पर इसको लेकर अपडेट दिया। बताया, सुरक्षा बलों ने मंगलवार (23 जुलाई) शाम को कुपवाड़ा जिले के कोवुत क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान छुपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।
बता दें, इन दिनों कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना, पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चला रखा है। आतंकी सघन जंगलों में छिपकर हमला कर रहे हैं तो सुरक्षा बल उनका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


