khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 11:45 AM (IST)
बाड़मेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजनान्तर्गत 948.94 करोड़ रुपए से 10 जिलों में विद्युतीकरण एवं विद्युत तंत्र सुधार के कार्य करवाएं जाएंगे। बाड़मेर जिले में इस योजना केतहत 469.83 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि विद्युत तंत्र सुधार एवं अविद्युतिकृत गांवों में घरेलू कनेक्शन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यो के लिए टेंडर खोले जा चुके है। टेंडर निस्तारण अंतिम दौर की प्रकिया में हैं। अन्य प्रक्रियाओं के बाद विद्युत तंत्र बिछाने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की यह एक महती योजना है, जिसके तहत योजना के द्वितीय चरण के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना में बीपीएल को नि:शुल्क घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना के तहत दस जिलों में अविद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण, सांसद आदर्श गांव योजना के 11 गांवों में विद्युत कनेक्शन, फीडरों को अलग अलग करना, फीडर मीटरिंग कार्य, विद्युत तंत्र मजबूती एवं विद्युतीकृत क्षेत्र में छितराए आवासों को विद्युत कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग