Advertisement
बिहार कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों की मिली स्वीकृति, पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाई गई

बैठक में संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम निर्णय लिया गया। मुंगेर के प्रसिद्ध सीता कुंड मेले को अब राजकीय मेला का दर्जा मिल गया है। इससे मेला आयोजन में सरकारी सहयोग बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने बिहार राज्य युवा आयोग के लिए छह नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इससे युवाओं की समस्याओं के समाधान और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। बैठक में पटना शहर के नेहरू पथ पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ चक्र निर्माण कार्य करने के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 675.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


