Advertisement
ब्रिटेन से हैदराबाद आने वाले 358 यात्रियों की पहचान हुई

स्वास्थ्य विभाग ने हैदराबाद हवाईअड्डे पर ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण करने की व्यवस्था की है।
ब्रिटेन में पाए गए कोविड-19 के नए स्वरूप को लेकर विभाग पहले ही हाई अलर्ट पर है।
हालांकि भारत ने पहले ही ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों को 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए कदम उठाए हैं, जो पहले से ही ब्रिटेन से देश के लिए निकल चुके थे।
सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने कहा कि निगरानी को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि निगरानी उपाय मार्च-अप्रैल में किए गए उपायों की तरह सख्त होंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पहले ही वायरस के नए स्वरूप को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


