Advertisement
राजस्थान में भारी बारिश की वजह से अब तक 35 लोगों की मौत, एयरफोर्स को किया अलर्ट

प्रदेश में बारिश के पानी में बहने और डूबने से 19, दीवार या मकान ढहने से 10 और आकाशीय बिजली की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सीकर में 6, जयपुर में 3, भीलवाड़ा में 3, पाली में 1, जोधपुर में 1, बारां में 3, बूंदी में 2, धौलपुर में 1, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 1, नागौर में दो, कोटा में 1, उदयपुर में 3, भरतपुर में 1 और झालावाड़ में 3 लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मृतकों के आश्रितों को केंद्र सरकार के नियमों के तहत प्रति मृतक व्यक्ति के हिसाब से 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। साथ ही संभागीय मुख्यालयों को 20-20 लाख रुपये और अन्य जिलों को 10-10 लाख रुपये एडवांस में ही पहले दिये जा चुके है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


