30 percent Reservation for Women Advocates Made Mandatory; Elections Halted Where Provision is Lacking -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला अधिवक्ताओं को 30 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य, बिना प्रावधान चुनाव पर रोक के निर्देश

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2026 1:59 PM (IST)
महिला अधिवक्ताओं को 30 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य, बिना प्रावधान चुनाव पर रोक के निर्देश
चंडीगढ़। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने एक अहम निर्णय लेते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों को निर्देश दिया है कि वे महिला अधिवक्ताओं को कम से कम 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि जहां यह प्रावधान लागू नहीं है, वहां चल रही चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। यह निर्णय 24 अप्रैल 2026 को आयोजित काउंसिल की विशेष बैठक में लिया गया। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के 16 अप्रैल 2026 के आदेश (विशेष अनुमति याचिका संख्या 1404/2025, दीक्षा ए. अमृतेश बनाम कर्नाटक राज्य एवं अन्य) पर विचार किया गया। काउंसिल ने इस आदेश के अनुपालन को अनिवार्य बताते हुए सभी बार एसोसिएशनों से सुझाव और प्रस्ताव मांगे हैं, ताकि “बार एसोसिएशन (संविधान एवं पंजीकरण) नियम, 2015” में आवश्यक संशोधन किए जा सकें। काउंसिल के संज्ञान में आया है कि कुछ बार एसोसिएशन बिना महिला आरक्षण के चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं। ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत चुनाव रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि संशोधित नियम लागू होने के बाद सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव एक ही दिन “एक बार, एक मत” के सिद्धांत पर कराए जाएंगे।
सभी बार एसोसिएशनों को 9 मई 2026 तक अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि संबंधित संस्था के पास कोई सुझाव नहीं है और आगे की कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
यह कदम न्यायिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement