3 killed in Kabul shooting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबुल में गोलीबारी में 3 मरे

khaskhabar.com: रविवार, 08 मार्च 2020 5:41 PM (IST)
काबुल में गोलीबारी में 3 मरे
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने काबुल पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से कहा, "गोलीबारी की इस घटना में लोगर प्रांतीय परिषद के सदस्य नासिर गैरत और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। वहीं उनका वाहन चालक घायल हो गया है।" काबुल के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पुलिस जिला 8 में हमले के बाद बंदूकधारी घटनास्थल से भाग गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement