Advertisement
ह्यूस्टन : इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान वहां 240 श्रमिक मौजूद थे और इन सभी की पहचान कर ली गई है।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, ह्यूस्टन स्थित मैराथन ऑयल के नए मुख्यालय के लिए इस इमारत का निर्माण किया जा रहा है।
कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हमें यह जानकर दुख हुआ कि ह्यूस्टन में मैराथन ऑयल के भविष्य के मुख्यालय के निर्माण स्थल पर एक दुर्घटना हुई है। हम हादसे में प्रभावित हुए ठेकेदारों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और साथ ही प्रथम उत्तरदाताओं को भी धन्यवाद देते हैं।"
बयान में आगे कहा गया, "इस हादसे में प्रभावित हुए ठेकेदारों के प्रति हमने सहायता की पेशकश की है।"
पीड़ितों और हादसे के बारे में अधिक जानकारी का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


