263 Indian students brought from Rome,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus : एयर इंडिया के विशेष विमान से रोम से 263 भारतीय छात्रों को लाया गया

khaskhabar.com: रविवार, 22 मार्च 2020 1:58 PM (IST)
Coronavirus : एयर
 इंडिया के विशेष विमान से रोम से 263 भारतीय छात्रों को लाया गया
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच रोम में फंसे 263 भारतीय को आज रविवार को एयर इंडिया के विशेष विमान से यहां वापस लाया गया। एयर इंडिया ने शनिवार को इटली के रोम-फ्यूमिशिनों अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बोइंग 777 विमान भेजा था, ताकि वहां कोरोनावायरस (कोवि़ड -19) के प्रकोप के बीच फंसे भारतीयों को वापस स्वदेश लाया जा सके। राष्ट्रीय विमानन सेवा की विशेष उड़ान रविवार सुबह करीब 9.15 बजे नई दिल्ली वापस आ गई। पिछले सप्ताह, एयर इंडिया ने मिलान में एक विमान भेजा था, जिससे वहां फंसे 230 भारतीय को वापस लाया गया था। गौरतलब है कि एयरलाइन ने पहले ही 28 मार्च तक दिल्ली-रोम और दिल्ली-मिलान मार्गों पर परिचालन स्थगित कर दिया था।उल्लेखनीय है कि फिलहाल इटली कोरोनावायरस से सर्वाधिक ग्रस्त है। वहां करीब 5000 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement