26 killed, many injured as tractor-trolley overturns in UP Kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, कई घायल

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2022 07:07 AM (IST)
यूपी के कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, कई घायल
कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित साढ़ थाना क्षेत्र में के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। उन्होंने बताया कि ट्राली के नीचे दम घुटने और पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। अभी तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। पीएम राहत कोष से हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है।
साथ ही उन्होंने वरिष्ठ मंत्री राकेश सचान और अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement