Advertisement
गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की पुष्टि, चश्मदीद बोले- दूर तक दिख रही थीं लाल लपटें

उन्होंने कहा कि मुझे सुबह खबर लगी तो मैं यहां दौड़ा चला आया। हमने सोचा सड़क पर कुछ हुआ होगा, ज्यादा गंभीर कुछ नहीं, लेकिन सुबह पता चला कि इतनी बड़ी त्रासदी हो गई।
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "घटना रात के करीब 12 बजे हुई थी, इसलिए उस समय ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया। मैंने एम्बुलेंस की आवाज सुनी थी। सुबह पता चला कि शायद 25 लोगों की मौत हो गई।"
अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुष्टि की कि इसमें 25 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए। सभी छह घायल लोगों की हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


