इससे पहले दिन में सभी बैंकों को छोटी बचत योजनाओं में जमा करने के लिए 500
रूपये तथा 1,000 रूपये के नोटों को तत्काल प्रभाव से स्वीकार न करने का
निर्देश दिया गया था। आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा, भारत सरकार ने फैसला
किया है कि ग्राहकों को पुराने नोटों को छोटी बचत योजनाओं में जमा करने की
मंजूरी नहीं दी जा सकती। इसलिए बैंकों को तत्काल प्रभाव से 500 रूपये तथा
1,000 रूपये के पुराने नोटों को छोटी बचत योजनाओं के लिए स्वीकार नहीं करने
की सलाह दी गई है।
छोटी बचत योजनाओं में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ), पोस्ट ऑफिस सेविंग
स्कीम्स, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (एनएससी), सीनियर सिटिजन सेंविग्स
स्कीम (एससीएसएस) अकाउंट तथा किसान विकास पत्र (केवीपी) शामिल हैं।
(आईएएनएस)
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें