नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर को की गई नोटबंदी के बाद जन धन
बैंक खातों में 21,000 करो़ड रूपये जमा कराए गए हैं। ये रकम प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी द्वारा आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा करने के बाद जमा कराई गई
है।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि अधिकांश रकम पश्चिम बंगाल
में लोगों के जन धन खाते में जमा कराए गए हैं। प्रत्येक परिवार को बैंक
खातों से जोडने के लिए प्रधानमंत्री की जन धन वित्तीय समायोजन योजना के तहत
कुल 24 करोड बैंक खाते खोले गए थे।
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने काले धन को सफेद बनाने के लिए दूसरे के खातों
का इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा था कि इस तरह की गतिविधि के
लिए अपने खातों का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने वालों को कार्रवाई का
सामना करना पडेगा।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS