Advertisement
निर्जला एकादशी पर 12 साल से लगातार 21 हजार गिलास शरबत सेवा

टोंक। निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद टोंक ने 11 हजार गिलास शीतल शरबत पिलाया। यह सेवा 6 जून को टोंक बस स्टैंड पर की गई। परिषद का स्थाई जल प्रकल्प 24 घंटे बस स्टैंड पर चल रहा है। यात्रियों और आमजन को केवड़ा, गुलाब जल, केसर, चंदन और खस से बना ठंडा शरबत पिलाया गया।
स्थानीय पुलिस चौकी के जवानों ने करीब 20 किलो नींबू का रस निकालकर शिकंजी के लिए दिया। सेवा प्रकल्प प्रमुख सुरेश कुमार जाजू के साथ अशोक कासलीवाल, हितेश कुमार, डॉ. सत्य नारायण सैनी, रमेश काला, बाबूलाल जैन, जयदीप बड़जात्या, कुंदन जैन, बाबूलाल शर्मा, सत्येश डुग्गी सोनी, अशोक कक्कड़, गोविंद शरण, अनिल कक्कड़, महेंद्र जैन और दिनेश कासलीवाल ने सेवा दी।
परिषद की मातृ शक्ति ने भी सेवा कार्य में भाग लिया। स्काउट मनीष वोधरी, विष्णु सैनी, तुलसीराम और गाइड अवनिका जैन, पूजा गुर्जर ने भी सहयोग किया। सचिव राधेश्याम शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार जताया। कोषाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह लोकहितकारी सेवा कार्य सभी के सहयोग से सफल हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


