21 Hamas militants killed near al-Quds hospital - IDF-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल-कुद्स अस्पताल के पास 21 हमास आतंकवादी मारे गए - आईडीएफ

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 नवम्बर 2023 07:44 AM (IST)
अल-कुद्स अस्पताल के पास 21 हमास आतंकवादी मारे गए - आईडीएफ
तेल अवीव, । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने गाजा में अल-कुद्स अस्पताल परिसर के पास हमास के 21 आतंकवादियों को मार डाला है।आईडीएफ ने कहा कि हमास ने रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से अल-कुद्स अस्पताल परिसर के पास नागरिक आबादी के बीच से आईडीएफ पर गोलीबारी की।आईडीएफ ने कहा कि 188 ब्रिगेड - जिसमें बख्तरबंद, इंजीनियरिंग और पैदल सेना डिवीजन हैं - ने हमास को जवाब दिया और उसके 21 आतंकवादियों को मार डाला।इजरायली सेना ने भी कहा कि हमले में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement