2005 sarojini nagar blast judgement day today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

11 साल बाद दिल्ली सीरियल ब्लास्ट पर फैसला आज

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 08:58 AM (IST)
11 साल बाद दिल्ली सीरियल ब्लास्ट पर फैसला आज
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरोजनी नगर मार्केट में हुए बम धमाके पर आज फैसला आ सकता है। पाटियाला हाउस कोर्ट आज अक्टूबर 2005 में बम धमाके के मामले में फैसला सुनाने वाली है। आपको बता दे कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रितेश सिंह सोमवार को ही फैसला सुनाने वाले थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए गुरूवार का दिन तय किया था। इस बम विस्फोट मामले में तारिक अहम डार, मोहम्मद हुसैन फाजिली और मोहम्मद रफीक शाह आरोपी है। इस आतंकवादी हमले में 63 व्यक्तियों की मौत हुई थी। अक्टूबर 2005 में दिवाली से दो दिन पहले दिल्ली में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। अदालत ने 2008 में हादसे के मुख्य साजिशकर्ता डार और अन्य पर देश के खिलाफ युद्ध छेडने, साजिश रचने, हथियार इक_ा करने, हत्या और हत्या की कोशिश के आरोप तय किए थे।

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement