20 killed in vehicle collision in South Africa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका में वाहनों की टक्कर में 20 लोगों की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 4:14 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में वाहनों की टक्कर में 20 लोगों की मौत
जोहानिसबर्ग। स्थानीय परिवहन अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में एक कैश-इन-ट्रांजिट ट्रक के नियंत्रण खो जाने और सामने से आ रही बस से टकरा जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन और सामुदायिक सुरक्षा के लिम्पोपो प्रांतीय विभाग ने एक बयान में बताया कि हादसा सोमवार को शाम करीब पांच वेम्बे जिले में मुसीना की ओर एन1-29 मशोवेला सड़क पर हुआ। विभाग ने कहा कि दस यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने, 16 को सामान्य और 35 के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है।
विभाग के अनुसार दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है और पुलिस की गोताखोरी टीम को पास की नदी में बह गए लोगों की तलाश के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
यह सड़क अब यातायात के लिए खुली है और मोटर चालकों को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement