2 more farmers commit suicide in Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MP : दो और किसानों ने दी जान, 6 जून से अब तक 25 मौतें

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 1:29 PM (IST)
MP : दो और किसानों ने दी जान, 6 जून से अब तक 25 मौतें
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा खुदकुशी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां रोजाना कर्ज से परेशान किसान अपनी जान दे रहे हैं। सोमवार को टीमगढ़ और छतरपुर में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली है। प्रदेश में किसान आंदोलन के बाद अब तक 25 किसान ने खुदकुशी कर चुके हैं। टीकमगढ़ में बारेलाल अहिरबार नाम के किसान ने खेत में फांसी लगा कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि अहिरबार के ऊपर करीब 40 हजार का कर्ज था। वहीं, छतरपुर जिले में 36 साल के भैयालाल कुशवाहा ने फांसी लगा कर जान दे दी। 36 साल के भैयालाल कुशवाहा पहले बटाई पर खेती करते थे, लेकिन भारी नुकसान के बाद वह मजदूरी करने लगे। परिवार के लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement