रत्नागिरी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी स्थित विद्युत संयंत्र में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में उसने अपनी गर्भवती पत्नी और खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया।
गुहानगर पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि घटना रत्नागिरी गैस एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार रात हुई, जब सीआईएसएफ कांस्टेबल हरीशकुमार गौ़ड (36) की रात के खाने पर सहकर्मियों से तीखी बहस हो गई और इस दौरान उसने गोली चला दी।
मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के मलंगों निवासी बालू जी. शिंदे (58) और केरल निवासी पी. रानेश (29) के रूप में की गई है।
गोली चलाने के बाद गौ़ड ने कथित तौर पर उस समय डयूटी पर मौजूद सीआईएसएफ अधिकारी बलवान बाजेसिंह से इस मामले में अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा।