2 Dead After Russian Bomber Crashes During Training Flight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूस में बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जनवरी 2019 11:45 AM (IST)
रूस में बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे
मॉस्को। रूस के पश्चिमोत्तर क्षेत्र मुरमांस्क में तुपोलेव टीयू-22एम3 सुपरसोनिक बमवर्षक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान बीती रात 1.40 बजे लैंड करने की कोशिश कर रहा था जिस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कमांडर, को-पायलट, नेविगेटर और ऑपरेटर सहित चार लोग थे। 'तास' के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो जीवित बच गए हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण की फिलहाल जानकारी नहीं है। विमान परमाणु हमले करने में सक्षम था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement