भारी बारिश बीच स्कूलों में 2 दिन छुट्टी, चेतावनी जारी
khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जुलाई 2016 12:36 PM (IST)
जबलपुर और सागर के जिलाधिकारियों ने इस आदेश के आधार पर
विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। लोक शिक्षण आयुक्त नीरज
दुबे ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र लिखकर कहा कि आगामी दो
दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है,
विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय भवनों की आवश्यकता
पडऩे पर वैकल्पिक प्रयोगों की दृष्टि से जिलाधिकारी अपने स्तर पर आगामी दो
दिन आठ और नौ जुलाई को विद्यालय बंद रखने के निर्णय ले सकेंगे।
लोक
शिक्षण आयुक्त की इस हिदायत को ध्यान में रखकर जबलपुर और सागर के
जिलाधिकारियों ने दो दिन तक अपने जिलों में विद्यालय बंद रखने का निर्णय
लिया है।