2-4 mn Israelis to be infected with Covid amid Omicron spread: PM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओमिक्रॉन के बीच, इजरायल के लाखों लोग होंगे कोरोना से संक्रमित: पीएम

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जनवरी 2022 2:52 PM (IST)
ओमिक्रॉन के बीच, इजरायल के लाखों लोग होंगे कोरोना से संक्रमित: पीएम
यरुशलम। इजरायल में मौजूदा कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण 20 लाख से 40 लाख इजरायलियों के संक्रमित होने का खतरा है। ये चेतावनी इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर बेनेट के बयान के हवाले से कहा, "कैबिनेट की बैठक में पेश की गई जानकारी से संकेत मिलता है कि इजरायल में मौजूदा लहर में कुल मिलाकर 20 लाख से 40 लाख नागरिक संक्रमित होंगे।" सरकार के जटिल और बार-बार बदलते प्रतिबंधों की व्यापक सार्वजनिक आलोचना को संबोधित करते हुए, बेनेट ने समझाया कि ओमिक्रॉन एक हद तक खतरनाक है जिसे हम नहीं जानते हैं। ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के बीच नए प्रतिबंधों लगाए जाएंगे। बेनेट ने टीकाकरण को बढ़ावा देते हुए अर्थव्यवस्था को खुला रखने पर आधारित नीति का नेतृत्व किया है।
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, 94.5 लाख की आबादी वाले इजरायल में कोरोना मामलों की कुल संख्या रविवार को 15 लाख को पार कर गई। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement